← Back to All News
26/05/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

बिजनबारी में “स्वस्थ समाज और आध्यात्मिक जागृति” कार्यक्रम सम्पन्न

26 मई को ब्रह्माकुमारीज़ समाज प्रभाग द्वारा आयोजित “स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवीनीकरण स्वर्णिम समाज के लिए ईश्वरीय योजना अंतर्गत आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम” बिजनबारी के हरियाणा भवन में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबिता दीदी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से दार्जिलिंग सेवा केन्द्र की प्रमुख राजयोगिनी मुना दीदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बी.के. रोहित भाई जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिकता तथा सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरूकता ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है।

कार्यक्रम के अंतर्गत बिजनबारी क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें खादा, माला, पुष्पगुच्छ एवं शिव बाबा की तस्वीर स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

कार्यक्रम में बिजनबारी क्षेत्र के BDO कार्यालय के प्रतिनिधि, पुलबाजार थाना प्रभारी श्री प्रताप लेप्चा जी, दार्जिलिंग पुलिस के सर्कल इंस्पेक्टर श्री पार्थो सर, मानव उत्थान सेवा समिति के बाइजी तथा साईं समिति के प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही।

इसी क्रम में बिजनबारी क्षेत्र के डिग्री कॉलेज एवं विद्या ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों के लिए प्रोफेसर ई.वी. गिरीश भाई जी द्वारा प्रेरणादायी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवन मूल्यों एवं आत्मविकास की प्रेरणा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में माउंट आबू हेडक्वार्टर कोऑर्डिनेटर आदरणीय बी.के. बीरेन्द्र भाई जी तथा Peace of Mind Channel के मीडिया पर्सन बी.के. प्रकाश भाई जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समाज प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज में आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों तथा सकारात्मक जीवनशैली का संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...