← Back to All News
01/01/2026 Mega-Blood-Donation-Drive

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड की मान्यता

दिनांक: 1 जनवरी 2026

रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया शामिल

ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग ने दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर भारत व नेपाल में एक साथ चलाया था रक्तदान महाअभियान

दोनों देशों में कुल 88,378 यूनिट रक्त किया गया था एकत्र

अवार्ड समारोह में देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग रहे उपस्थित

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर भारत एवं नेपाल में आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में मान्यता प्रदान की गई है।

शांतिवन स्थित डायमंड हॉल में आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (OMG Book of Records) के प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री एवं उनकी टीम द्वारा समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई, ओ.आर.सी. निदेशिका बीके आशा दीदी एवं अन्य पदाधिकारियों को वर्ल्ड रिकॉर्ड मेडल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

पाँच पैरामीटर पर खरा उतरा यह अभियान

प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री ने बताया कि किसी भी वर्ल्ड रिकॉर्ड को मान्यता देने से पहले पांच प्रमुख पैरामीटर देखे जाते हैं।

पहला – रिकॉर्ड का समाज के लिए उपयोगी होना। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2025 तक भारत एवं नेपाल में यह महाअभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत दोनों देशों में कुल 88,378 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अभियान ने विश्व को यह संदेश दिया कि हम रक्त नहीं बना सकते, लेकिन रक्तदान के माध्यम से जीवन अवश्य बचा सकते हैं।

दूसरा – ऐसा रिकॉर्ड जिसे किसी अन्य देश या संस्था ने पहले न बनाया हो। अब तक किसी आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा इतने व्यापक स्तर पर रक्तदान अभियान संचालित नहीं किया गया।

तीसरा – पूर्ण सुरक्षा मानकों का पालन।

चौथा – रिकॉर्ड का यूनिक एवं नवाचार पूर्ण होना।

पाँचवाँ – किसी भी देश या संस्था की ओर से कोई आपत्ति न होना।

इन सभी मानकों पर खरा उतरने के कारण ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग को यह वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किया गया।

सामाजिक एवं शासकीय संस्थाओं का रहा सहयोग

समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बी के अवतार भाई ने बताया कि इस महाअभियान में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, जिला ब्लड बैंक, जिला सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रोटरी इंटरनेशनल, लायंस क्लब, आईएसबीटीआई सहित अनेक सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ था।

यह ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के इतिहास में पहला अवसर था जब इतने बड़े स्तर पर रक्तदान अभियान आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त को हुआ

समाज सेवा प्रभाग के मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई ने बताया कि इस रक्तदान महाअभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ 17 अगस्त 2025 को गुरुग्राम स्थित ओ.आर.सी. में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था। इसके पश्चात 22 से 25 अगस्त 2025 तक भारत एवं नेपाल में हजारों रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की मॉनिटरिंग गूगल मैप के माध्यम से की गई तथा प्रत्येक रक्तदाता का पंजीकरण किया गया।

ये भी रहे उपस्थित

अवार्ड समारोह के दौरान ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री, चंद्रशेखर सरोज, गुरुग्राम ओआरसी की निदेशिका बीके आशा दीदी, अंबाबाड़ी से महिला प्रभाग की नेशनल को-ऑर्डिनेटर बीके शारदा दीदी, समाज सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक बीके अवतार भाई, मुख्यालय संयोजक बीके बीरेंद्र भाई, दिल्ली खानपुर से प्रभाग की जोनल को-ऑर्डिनेटर बीके आशा दीदी, राजस्थान की एडिशनल जोनल कोऑर्डिनेटर बीके विजयलक्ष्मी दीदी, दिल्ली हरि नगर की रीजनल कोऑर्डिनेटर बीके सरिता दीदी सहित देशभर से आए 15,000 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...