← Back to All News
22/06/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी रिसोर्ट में समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" विषय पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी लीना दीदी ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित वरिष्ठजनों का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी तपस्विनी दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा करने वाले लोगों की कभी सेवा-निवृत्ति नहीं होती। जो व्यक्ति निरंतर सेवा करते हैं, वे परिवार एवं समाज दोनों में सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति शरीर से वृद्ध अवश्य होता है, किन्तु उसका आत्मविश्वास सदैव सशक्त बना रहता है।

कार्यक्रम को नन्दलाल सुमन, रूपचंद जी गुप्ता, मोहन जी मित्तल एवं मेहरा जी ने भी संबोधित करते हुए गौरवपूर्ण वृद्धावस्था के महत्व पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त तहसीलदार श्री बलराम मीणा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का शब्दों के माध्यम से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच जेहरा बोहरा सहित कस्बे के गणमान्य वरिष्ठ नागरिक, सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्मानित वरिष्ठजनों को स्नेहपूर्वक उपहार एवं टोली-प्रसाद प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...