← Back to All News
27/05/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

बिजावर में गूंजा संदेश — बड़ों का सम्मान, स्वर्णिम भारत की पहचान

बिजावर सेवा केंद्र ब्रह्माकुमारी विद्यालय आशीर्वाद भवन में सोशल विंग द्वारा “संगम गौरवशाली वृद्धावस्था अभियान” के अंतर्गत “बुजुर्गों का सम्मान करने का लिया संकल्प” विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा — “बड़ों का करें सम्मान, यही है स्वर्णिम भारत की पहचान।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजावर सेवा केंद्र प्रभारी बीके प्रीति दीदी ने सभी नगरवासियों एवं समाजसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हम जीवन में बहुत कुछ बदल सकते हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों को नहीं। जिस परिवार में बड़ों का सम्मान नहीं होता, वहाँ सुख एवं समृद्धि का वास नहीं हो सकता। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान हैं। यदि परिवार में सुख-शांति एवं खुशहाली लानी है, तो बुजुर्गों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर उपस्थित नगरवासियों में नारायण सुहाने, मोहन सोनी, वीरेंद्र सुहाने, मोहित गुप्ता, उषा साहू सहित सभी भाई-बहनों ने संकल्प लिया कि वे अपने से बड़ों का सदैव सम्मान करेंगे तथा अपने बच्चों को भी यही संस्कार देंगे कि बड़ों का सम्मान करना ही सच्चा सम्मान प्राप्त करना है। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प किया कि वे अपने आसपास के माता-बहनों एवं समाज के लोगों को भी बुजुर्गों के महत्व एवं उनके सम्मान के प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में बीके प्रीति दीदी ने सभी का पट्टा पहनाकर सम्मान किया। तत्पश्चात सभी भाई-बहनों ने ईश्वरीय विद्यालय में ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया एवं नियमित रूप से विद्यालय आने का संकल्प लिया।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...