← Back to All News
01/03/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

डिबाई में “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर भव्य वार्षिक उत्सव आयोजित

डिबाई स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के वरदानी भवन में वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सम्मान, आध्यात्मिकता एवं सकारात्मकता से समृद्ध बनाना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश यादव (अपर आयुक्त, अलीगढ़) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में भ्राता राकेश कुमार यादव जी (अपर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़), डॉ. रजनी सिंह (वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाज सेविका, डिबाई) तथा आध्यात्मिक अतिथि वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार राम भाई (माउंट आबू) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी (लॉरेंस रोड, दिल्ली) ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि वृद्धावस्था जीवन का स्वर्णिम काल है, जिसे आध्यात्मिक साधना, सकारात्मक सोच और सेवा के माध्यम से सम्मानपूर्ण एवं सुखद बनाया जा सकता है। उन्होंने राजयोग के महत्व को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह जीवन में शांति, संतुलन एवं आत्मबल प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जीवन अनुभवों एवं समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत एवं आध्यात्मिक संदेशों ने पूरे वातावरण को आनंदमय एवं प्रेरणादायक बना दिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमारी रचना बहन ने किया। यह संपूर्ण आयोजन डिबाई सेवा केंद्र की संचालिका बीके कुसुम दीदी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं आपसी सम्मान की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...