← Back to All News
29/03/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

डूंगरपुर में “Sangam – Age with Pride, Live with Dignity” के अंतर्गत सम्मान समारोह एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, डूंगरपुर (समाज सेवा प्रभाग) द्वारा “संगम – Age with Pride, Live with Dignity” प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजयोग भवन, ब्रह्मस्थली कॉलोनी, डूंगरपुर में एक भव्य सम्मान समारोह एवं ब्रह्मा भोजन का आयोजन किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ब्रह्माकुमारी विजयलक्ष्मी दीदी उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री रामलाल गरासिया (सेवानिवृत्त प्राचार्य, राजकीय एसबीपी कॉलेज, डूंगरपुर), श्री सुंदरलाल परमार (सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी) एवं श्रीमती निशा परमार (मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डूंगरपुर) की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। विशेष रूप से 65 वर्ष से अधिक आयु के 50 वरिष्ठ भाई-बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें स्नेहपूर्वक सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में बीके विजयलक्ष्मी दीदी ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए मार्गदर्शन दिया कि परिवार किस प्रकार बाबा की शिक्षाओं को जीवन में धारण कर एक सम्मानित एवं गरिमापूर्ण जीवन जी सकता है। उन्होंने आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने पर बल देते हुए परिवारों में प्रेम, सम्मान एवं संस्कारों की आवश्यकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में सभी ने प्रेमपूर्वक ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

यह आयोजन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सेवा एवं आध्यात्मिक जागरूकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

YouTube Video Link: https://youtu.be/OOQ38a3vDoA?si=_SL-VP6SrfWYzC8L

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...