हरिनगर, दिल्ली में “संगम” टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम सफलतापूर्वक सम्पन्न
हरिनगर, दिल्ली।
ब्रह्माकुमारीज़ सोशल सर्विस विंग द्वारा आयोजित “SANGAM – Age with Pride, Live with Dignity” विषय पर विशेष टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम 11 मई 2026 को हरिनगर, दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में मानसिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से सम्मानपूर्ण एवं तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में मुंबई से पधारे अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता प्रो. ई. वी. गिरिश भाई ने “संगम प्रोजेक्ट” एवं उसकी सेवाओं के बारे में प्रेरणादायक जानकारी दी। बीके बिरेंद्र भाई जी, HQ Coordinator, SSW ने सोशल सर्विस विंग की विभिन्न सेवा परियोजनाओं का परिचय कराया।
चंडीगढ़ से पधारी बीके पूनम दीदी जी ने “Stress Free Aging” विषय पर सकारात्मक सोच, मेडिटेशन एवं आध्यात्मिक जीवनशैली के महत्व को बताया, वहीं बीके सरिता बहन जी ने “Coping with Loneliness” विषय पर आत्मिक शक्ति एवं सकारात्मक संबंधों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात प्रो. ई. वी. गिरिश भाई ने “Happiness Habits for Senior Citizens” विषय पर व्यवहारिक सूत्र साझा करते हुए कहा कि, “मन का दमन नहीं करना है, मन को समझकर सही दिशा देना ही सच्चा आध्यात्मिक पुरुषार्थ है।”
राजयोगिनी बीके शुक्ला दीदी जी ने आशीर्वचन देते हुए मंसा शक्ति द्वारा कर्मणा सेवाओं को बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोज के साथ हुआ।
इसी क्रम में शाम को हरिनगर मुख्य सेंटर पर बीके भाई-बहनों के लिए विशेष “BK Class and Bhatti” का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर ORC के संजय भाई ने प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक उमंग एवं शक्ति से भर दिया।
कार्यक्रम में हरिनगर सबजोन की टीचर्स, भाई-बहनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न प्रोफेशन से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
