← Back to All News
21/04/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

खानपुर (झालावाड़) में संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन कार्यक्रम का सफल आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी रिसोर्ट में समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत “संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन” विषय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी लीना दीदी ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित वरिष्ठ जनों का तिलक लगाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्नेहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया। स्थानीय सेवा केन्द्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी तपस्विनी दीदी ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा करने वाले व्यक्तियों की कभी सेवा निवृत्ति नहीं होती। जो व्यक्ति सेवा भाव से कार्य करते हैं, वे परिवार एवं समाज में सदैव सम्मान प्राप्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही शरीर वृद्ध हो जाए, परंतु उनका आत्मविश्वास सदैव दृढ़ और प्रेरणादायी बना रहता है।

कार्यक्रम में नंदलाल सुमन, रूपचंद जी गुप्ता, मोहन जी मित्तल एवं मेहरा जी ने गौरवपूर्ण वृद्धावस्था के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात सेवा निवृत्त तहसीलदार बलराम मीणा ने सभी का शब्दों के माध्यम से स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व सरपंच जेहरा बोहरा सहित कस्बे के अनेक गणमान्य वरिष्ठ नागरिक, सेवा निवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा संस्था के भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ जनों को उपहार एवं टोली प्रसाद भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...