← Back to All News
15/03/2026 Samaj-Seviyon-Ka-Samman

पनवेल में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नवनिर्वाचित नगरसेवकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

15 मार्च 2026 को पनवेल में समाज सेवा विभाग (RERF) एवं ब्रह्माकुमारीज़ (मुख्यालय: माउंट आबू) की पनवेल शाखा द्वारा पनवेल महानगरपालिका के नवनिर्वाचित नगरसेवकों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पनवेल महानगरपालिका के महापौर नितीन पाटीलजी सहित अनेक नगरसेवक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नितीन पाटीलजी का पारंपरिक रीति से फेटा, तिलक, ब्रोच तथा “ओम शांति” लिखे स्वागत पट्टे द्वारा सम्मान कर किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन बीके वंदना दीदीजी ने किया। उन्होंने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा, "आज का यह पावन अवसर हमारे लिए गर्व और आनंद का क्षण है। समाज की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का हम हृदय से स्वागत करते हैं। आप सभी अपने कर्तव्यों से समाज में सुख, शांति और विकास का नया प्रकाश फैलाएँ, यही हमारी शुभकामना है। ब्रह्माकुमारी परिवार की ओर से आप सभी मान्यवरों का स्नेहपूर्ण अभिनंदन और हार्दिक स्वागत है।"

इसके पश्चात कुमारी मालिया द्वारा सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मान्यवरों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

पनवेल स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके तारा दीदीजी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके व्यस्त समय में से समय निकालकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया।

मुख्य वक्ता के रूप में महाराष्ट्र एवं आंध्रप्रदेश ज़ोन की मुख्य प्रभारी तथा ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका वरीष्ठ राजयोगिनी बीके संतोष दीदीजी ने अपने आशीर्वचन में भारत की महान आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत कभी स्वर्ग समान था, जहाँ शांति और सद्भाव का वातावरण था। आज अज्ञान के कारण मनुष्य आत्माएँ दुख और अशांति का अनुभव कर रही हैं। परमात्मा शिव के ज्ञान से मनुष्य को अपनी आत्मिक पहचान प्राप्त होती है और वह कर्म, अकर्म एवं विकर्म की गहराई को समझकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज में दिलों के बीच दूरी बढ़ रही है और “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना कम होती जा रही है। उन्होंने समाज सेवा प्रभाग की थीम “हम सब एक होकर चलें और बड़ों का आदर करें” को अपनाते हुए आध्यात्मिकता के साथ सेवा करने का संदेश दिया।

महापौर नितीन पाटीलजी ने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था के आध्यात्मिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक जागृति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने व्यसनमुक्ति एवं नैतिक मूल्यों के उत्थान हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

नगरसेविका दर्शना भोईर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बीके यशवंत पाटील भाई द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात उपस्थित सभी मान्यवरों एवं जनसमूह को राजयोग ध्यान (गाइडेड मेडिटेशन) का गहन एवं शांतिदायक अनुभव कराया गया।

समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बीके शकुंतला दीदीजी ने माननीय आमदार प्रशांत दादा ठाकूर जी, सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी ने “स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन” का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया।

यह कार्यक्रम समाज सेवा एवं आध्यात्मिकता के सुंदर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...