← Back to All News
15/04/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

पनवेल में वृद्धावस्था में सम्मान और आत्मबल का संगम

पनवेल, 15 अप्रैल 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, माउंट आबू एवं समाज सेवा प्रभाग (RERF) के सहयोग से पनवेल ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सन्मानित जीवन’ विषय पर ज्येष्ठ नागरिक सभागृह, पनवेल में एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती माधुरी गोसावी, सचिव श्री सुनील खेडेकर, मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके तारा दीदी तथा प्रमुख अतिथि बीके डॉ. सचिन परब उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ एवं डॉ. परब का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया।

अपने मार्गदर्शन में डॉ. सचिन परब ने “उबुन्टु” की भावना के माध्यम से एकता, संवाद और एकाकीपन से बचने का संदेश दिया। उन्होंने 1000 से अधिक सदस्यों वाली ज्येष्ठ नागरिक सभा की सराहना करते हुए मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, भावनाओं की अभिव्यक्ति और खुलकर हँसने के महत्व पर बल दिया। साथ ही राजयोग मेडिटेशन को स्मरणशक्ति एवं तनावमुक्त जीवन के लिए आवश्यक बताया।

उन्होंने आत्मा के ज्ञान द्वारा मृत्यु के भय को दूर करने का संदेश देते हुए सभी को मेडिटेशन का अनुभव करवाया, जिससे सभी ने शांति और आनंद का अनुभव किया। बीके तारा दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा से जुड़ाव ही अकेलेपन से मुक्ति का आधार है और राजयोग मेडिटेशन जीवन में सच्चा सुख-शांति प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन बीके शकुंतला दीदी ने किया तथा अंत में आभार प्रदर्शन किया गया। सभी ज्येष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया एवं ब्लेसिंग कार्ड प्रदान किए गए।यह कार्यक्रम ज्येष्ठ नागरिकों के लिए मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत बना, जिसने सकारात्मक और आनंदमय जीवन जीने का संदेश दिया।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...