← Back to All News
30/03/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

पटना, खगौल में “गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित

30 मार्च को पटना के खगौल, महावीर कॉलोनी स्थित रेल नीर प्लांट के समीप भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा ब्रह्माकुमारीज़, समाज सेवा प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में “गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर एक भव्य, प्रेरणादायक एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, देखभाल एवं उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर बीके मीरा बहन ने युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव रखने तथा उनकी सेवा-संभाल करने की प्रेरणा दी और सभी को इस दिशा में संकल्प भी करवाया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बी के वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सहानुभूति और करुणा का भाव रखे। उनके ज्ञान और अनुभव का सम्मान करते हुए उनके अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है।

साथ ही बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने तथा महिलाओं एवं युवाओं को मिलकर एक सहायक एवं समावेशी समाज बनाने का आह्वान किया गया, ताकि वरिष्ठ नागरिक गरिमापूर्ण एवं सम्मानित जीवन जी सकें।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता बहन, पूनम बहन, बबीता बहन, शोभा बहन, कालिका भाई, राजेंद्र भाई, सुरज भाई, लोकेश पायलट, नीतिन किशोर, संतोष कुमार, वेद प्रकाश, विश्वजीत, शुभम, हर्षित, सुबोध भाई, विनोद भाई, निकिता, विशाल, ज्योति, काजल, गुड्डी, विक्की, बाला एवं लवकुश सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

यह आयोजन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...