← Back to All News
02/04/2026 Sangam - Age with Pride, Live with Dignity

राजकोट राजनगर सेवाकेंद्र में “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन

राजकोट के राजनगर सेवाकेंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत “संगम – गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन” विषय पर एक प्रेरणादायक एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके जीवन मूल्यों की सराहना एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उमेश भाई मेहता (अध्यक्ष, जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट), श्रीमती निशाबहन भीमजियानी (प्रतिष्ठित योग मार्गदर्शिका), ब्रह्माकुमारी रेखा बहन (अवधपुरी सेंटर इंचार्ज) एवं ब्रह्माकुमारी रीटा बहन (राजनगर सेंटर इंचार्ज) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लगभग 250 माताओं एवं भाइयों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। सभी का स्वागत रूहानी गुलाब एवं चंदन के तिलक से किया गया। उपस्थित मान्यवरों के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा ब्रह्माकुमारी स्वाति बहन द्वारा सभी को श्रेष्ठ जीवन हेतु प्रतिज्ञा कराई गई।

ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने संगम कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व को स्पष्ट करते हुए सभी को लाभान्वित किया। इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने अपने उद्बोधन में जीवन में बुजुर्गों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों से सीख लेने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने प्रेमपूर्वक ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सेवा एवं आध्यात्मिक उत्थान का एक प्रेरणादायक उदाहरण सिद्ध हुआ।

SANGAM Campaign Updates

View All →
रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम
10/07/2026

रामगंज मंडी में वृद्धावस्था को मिला सम्मान, संस्कारों और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम

रामगंज मंडी। समाज सेवा प्रभाग एवं ब्रह्माकुमारीज़ रामगंज मंडी सेवा केंद्र द्वारा “संगम गौरवान्वित वृद्धावस्था –...

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प
05/07/2026

वासद में “संगम प्रतिज्ञा सम्मानजनक जीवन” कार्यक्रम का सफल आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों ने लिया सम्मानपूर्ण जीवन का संकल्प

वासद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वासद सेवा केंद्र द्वारा समाज सेवा प्रभाग के अंतर्गत संचालित “संगम...

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन
22/06/2026

ब्रह्माकुमारीज़ खानपुर द्वारा "संगम गौरव पूर्ण वृद्धावस्था–सम्मानित जीवन" कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 22 जून 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खानपुर द्वारा ढूंढी रोड स्थित रजवाड़ी...

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश
21/06/2026

गुवाहाटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन — योग, राजयोग ध्यान एवं विश्व शांति का प्रेरणादायी संदेश

गुवाहाटी, 21 जून 2026: ब्रह्माकुमारीज़, गुवाहाटी द्वारा सोशल सर्विस विंग (RERF), माउंट आबू के सहयोग से...

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान
15/06/2026

झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन’ कार्यक्रम का आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

झज्जर, 15 जून 2026। ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र, सतपोली मोहल्ला, झज्जर में ‘संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित...

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन
14/06/2026

प्रतापनगर, उदयपुर में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन

14 जून 2026 को प्रतापनगर, उदयपुर (राजस्थान) में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा एक गरिमामय संगम कार्यक्रम का आयोजन...