‘संगम अभियान’ के तहत राजौंद के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजौंद सेवाकेंद्र द्वारा ‘संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान’ के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय नीमवाल एवं नरवल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हमारी सच्ची संस्कृति है। उन्होंने मानसिक सशक्तिकरण, नैतिक मूल्यों, नशामुक्ति एवं सकारात्मक जीवनशैली पर भी प्रकाश डाला।
विद्यालयों के मुख्याध्यापकों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। अंत में आशा बहन ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा सकारात्मक एवं नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलवाई।
