सतराव गांव ( (चंद्रपुर, महाराष्ट्र) में संगम अभियान के तहत गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन सम्मान समारोह
सतराव गांव में संगम अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से “गौरवपूर्ण वृद्धावस्था सम्मानित जीवन सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में तीन गांवों के प्रधान भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।
समारोह के दौरान सभी सम्मानित वृद्धजनों को तिलक लगाकर, बैज/पट्टा पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का भी आदर-सत्कार किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्मभोजन की व्यवस्था की गई तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं आदर की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन रीना जी द्वारा किया गया।
